जमशेदपुर : बेंगलुरु की सड़कों पर पिछले दिनों एक अजीबोगरीब गाड़ी दिखाई दी. बेंगलुरु के जेपी नगर के पास सड़क से गुजरी इस अनोखी कार को देख लोग हैरान रह गए. इस कार की डिजाइन किसी नाव की तरह है. जानकारी के अनुसार इस तिपहिया कार को वेलोमोबाइल कहते हैं. यह कार नीदरलैंड की चर्चित ह्यूमन व्हीकल है. (नीचे भी पढ़ें)
बेंगलुरु में दिखी इस वेलोमोबाइल को अमीरों की साइकिल कहा जा रहा है. इसमें राइडर झुक कर बैठता है और इस व्हीकल से अच्छा स्पीड जेनरेट करता है. ट्रैफिक से बचने के लिए यूरोपीय देशों में इस गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. बताते चलें कि बेंगलुरु को देश की टेक सिटी कहा जाता है. नई टेक्नोलॉजी के लिए बेंगलुरु वासी हमेशा तैयार रहते हैं. ट्रैफिक जाम की समस्या भी बेंगलुरु में आम है. जाम से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ में लगे रहते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वेलोमोबाइल के मालिक फणीश नागराज हैं. भारत में वेलोमोबाइल का निर्माण नहीं होता है. बेंगलुरु में दिखी इस वेलोमोबाइल को एक बाइक स्टोर के द्वारा इम्पोर्ट कर मंगवाया गया है. इस व्हीकल का रंग नीला और सफेद है. इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है. कुछ लोग इसमें बैक लाइट न होने की बात कह कर इसे यातायात नियमों के खिलाफ बता रहे हैं. इस नयी व्हीकल पर अब तक बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.



