रामगोपाल जेना /चाईबासा: दो फरवरी को होने वाले सेरेंगसिया शहीद दिवस को लेकर सेरेंगसिया स्मारक समिति के साथ विधायक दीपक बिरुवा ने बैठक की. इस बैठक में सेरेंगसिया घाटी स्मारक समिति के नये कमेटी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि यह शहीदों की धरती है.(नीचे भी पढ़े)
कोल्हानवासी वीर शहीदों की शहादत को सदैव याद रखेगा.हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी जगह से झामुमो कार्यकर्ता समर्थक आकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर परपूर्व मुखिया सुबेदार बिरुवा, अध्यक्ष महेंद्र लागुरी, सोना लागुरी, सरदार लागुरी, मारतल लागुरी, बामाचरण लागुरी, चरण लागुरी समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.



