जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के दूसरे दिन, रविवार को यज्ञानुष्ठान की शुरुआत महा गणपति होमम के साथ हुई. इसके बाद पुरोहितों ने कलश स्थापना के पश्चात पूरे विधि-विधान से पूजा एवं जाप किया. दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय भी यज्ञानुष्ठान में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात पुरोहितों ने नवग्रह, हनुमान जी, मंजा माता एवं सर्प राज के निमित्त मूलमंत्र हवन किया. इसके बाद ब्रह्मर्षि विजय भानु गणपतिगल के निर्देशन में धर्म सास्था मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन ने पूर्णाहुति एवं वसोर्धारा की विधि पूरी की. इसके तहत हवन कुंड में अखंड घृतधारा का अर्पण किया गया एवं पुरोहितों ने सभी देव प्रतिमाओं का कलशाभिषेक किये एवं महा आरती की. (नीचे भी पढ़ें)
इस पूरे विधि विधान में मंदिर परिसर दिव्य मंत्रों से गुंजायमान होता रहा. यज्ञानुष्ठान संपन्न होने के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया. संध्या समय में बाहर से आये पुरोहितों ने कर्मार्चना एवं वेदों का पाठ किया, जिसके बाद महा महा आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ.



