किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में बाप बेटी की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बीती रात की है. जहां किरीबुरू मेघाहातुबुरु जेनरल अस्पताल के पीछे बने मुर्दा घर में अवैध रूप से रह रहे बाप-बेटी की जलकर मौत हो गयी. मृतक का नाम अमीर हुसौन उर्फ काना और उसकी चार वर्ष की बेटी जल गयी है. लोगों को इसकी सूचना सुबह में मिली. लोगों ने बताया कि मुर्दा घर काफी सुनसान जगह पर है, जिससे रात में लोगों को इसकी सूचना नहीं मिली. सुबह में लोगों को इसकी सूचना मिली. जिसके बाद लोगों ने किरीबुरू पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. वहीं मुर्दा घर में आग कैसे लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं मृतक की अन्य बेटी ने बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते है, वे प्लास्टिक आदि बेचकर अपना और अपनी एक बेटी का भरन पोषण करते है. वहीं मृतक की तीन बेटी और एक बेटा है. वह यहां अपनी छोटी बेटी को लेकर रहते थे. वहीं उनकी अन्य बेटियां मंगलाहाट हाटिंग में रहती है और उसका भाई बड़बिल में अपनी पत्नी के साथ रहता है.











