बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के 339 सहियाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत 24 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी हैं. शुक्रवार को विधायक समीर महंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और हड़ताल पर बैठी साहियाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. मौके से ही विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से दूरभाष पर बातचीत की और मुख्यमंत्री को पुरे मामले की जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
विधायक ने कहा कि वे इस मुद्दे को आगामी नौ फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उठाएंगे. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सचिव गुरुचरण मांडी, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, संगठन सचिव रासबिहारी साव, अरुण बारीक, सुमित माईती, राजीव लेंका, बापी साव, अनिल साव,संघ की अध्यक्ष अनुश्रेया उपाध्याय, सत्यवती माईति, कोषाध्यक्ष बंदना रानी बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



