रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर:चक्रधरपुर स्थित वन विश्रामागार में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय झारखंडी खतियानी मोर्चा की बैठक सुधीर मुंडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उक्त कार्यक्रम में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू )के संस्थापक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं महासचिव पंकज मंडल उपस्थित थे. सर्वसम्मति से वर्तमान झारखंड सरकार की नियोजन नीति एवं स्थानीय नीति को गैर संवैधानिक बताया गया. साथ ही संपूर्ण झारखंड में 1932 की खतियान के आधार पर स्थानीय नीति निर्धारित करना झारखंड सरकार की पारदर्शिता और दूरदर्शिता की कमी है. झारखंड क्षेत्र में 1890 से लेकर 1985 तक अलग-अलग जिले में अंतिम सर्वे हुई है तदनुसार अविभाजित सिंहभूम जिले में वर्तमान कोल्हान प्रमंडल स्तर में 1964 में ही अंतिम सर्वे हुई है. (नीचे भी पढ़े)

इसीलिए कोल्हान के आम जनता की ओर से प्रतिवाद जताई गई है. साथ ही साथ राज्य सरकार से मांग की गई है के 1932 के पूर्व तथा 1964 के बाद जिले के अंतिम सर्वे सेटेलमेंट को ही स्थानीय नीति निर्धारित करने का आधार बनाया जाए. कुल मिलाकर कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में 1932 का नहीं बल्कि 1964 का खतियान चलेगा. इसके लिए झारखंडी खतियान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र में यानी 3 जिलों में ग्राम स्तर से लेकर 14 विधानसभा क्षेत्र में 1964 का खतियान कार जागरण रथ निकाले जाने क्या निर्णय लिया गया . बैठक में यही निर्णय लिया गया के आगामी 2024 में 2 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर एवं चाईबासा तथा 3 जिले अंतर्गत 14 विधानसभा सीटों में नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारे जाएंगे. इसके लिए जिला स्तरीय कमिटी बनाई गई है.(नीचे भी पढ़े)
कमिटी 31 मार्च तक प्रत्येक विधानसभा से 10 -10 इच्छुक उम्मीदवारों का नाम मनोनीत करेगी. उसके उपरांत 15 अप्रैल को चक्रधरपुर स्थित वन विश्रामागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमंडल स्तरीय कोर कमेटी बनाई गई है ,इसके अलावा तीनों जिलों में अलग-अलग कमेटी भी बनाई गई है. बैठक में मुख्य रूप से विनय मिश्रा, अरविंद बालमुचू, प्रेम बोदरा, राजू तांती, मानकी बोदरा, मनोहरपुर से अनवर सोरेन आदि उपस्थित थे.




