चाकुलिया : चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौक के पास बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार जख्मी हो गया. घायल बाइक चालक का बाद में बहरागोड़ा सीएचसी में उपचार कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव निवासी देवदत्त राणा बुधवार दोपहर अपनी बाइक से चाकुलिया से अपने घर बांकदह लौट रहा था, तभी दिघी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को देकर बुलाया एवं उसे एंबुलेंस से बहरागोड़ा सीएचसी भेजवाया. सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सक ने घायल देवदत्त राणा का प्राथमिक उपचार किया.



