देवघर : बाबा नगरी देवघर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से पूरे शहर को सजाया जा रहा है. खास कर शिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले शिव बरात के रूट को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन भी सफाई, विद्युत, पेयजल आपूर्ति आदि की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगा हुआ है.

लेकिन शिव बारात के रूट को लेकर प्रशासन और समिति के बीच मतभेद शुरू हो गया है. समिति जहां केकेएन स्टेडियम से बांग्ला चौक बाइपास रेल ओवरब्रिज, अंबेडकर चौक वीआइपी चौक, टावर चौक होकर बाबा मंदिर तक बरात ले जाने की योजना बना रही है वहीं जिला प्रशासन ने पुराने रूट केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, राम जानकी मंदिर, बाजला चौक, राय कंपनी, धोबी टोला होकर बाबा मंदिर वाले रोड होकर ही शिव बरात का रास्ता निर्धारित किया है.



