जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गढ़ाबासा कालीमाटी रोड़ में एक पैसेंजर ऑटो जेएच05एम7827 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की है. जब ऑटो सवारी लेकर बर्मामाइंस से साकची की तरफ जा रहा था. ऑटो में ड्राइवर दो महिला बच्चा समेत कुल छह लोग सवार थे. घटना में सभी घायल हुए हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोग व प्रशासन के सहयोग से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो तेजी में था. वहीं गढ़ाबास में मृत गाय रोड़ के बीचों-बीच पड़ी हुई थी. जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गयी. वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है.




