जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर इस्ट ने मंगलवार को बच्चों के बीच अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी. अध्यक्ष ने बताया कि
हाल ही में धनबाद तथा कुछ अन्य स्थानों पर आगजनी की घटना अत्यंत दुखद है, आम जनता में अग्नि सुरक्षा की जानकारी रहने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी. इसमे मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के साथ-साथ पूरे स्कूल स्टाफ और मित्र मंडल के कर्मचारी थे. झारखंड फायर सर्विस टीम ने सत्र का आयोजन किया और प्रदर्शन कर अग्नि से बचाव के उपाय बताई. विभिन्न ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग करके स्थानों में आग पकड़ने की हर वास्तविक संभावना, आग की आपदा से बचने के लिए समझदारी के तकनीक बताए गये. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अग्निशमन यंत्र के संचालन का प्रदर्शन और अभ्यास किया गया. परियोजना के सफल बनाने में क्रियान्वयन के लिए झारखंड फायर सर्विस के आरके तिवारी और प्रवीण कुमार, हिंदुस्तान मित्र मंडल हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के प्रिन्सिपल लक्ष्मी कुमारी और कुमार संदेश, क्लब की अध्यक्ष अर्चना और क्लब की अन्य सदस्या मौजूद थी.




