नयी दिल्ली : एक ऐसी रिसर्च सामने आई है जो झूठे प्रेमियों को संकट में डाल सकती है. यह रिसर्च है थर्मल इमेजिंग कैमरे की, लोगों भावनाओं को पढ़-समझ सकने की क्षमता के बारे में, जिससे पता लगाया जा सकेगा कि आपका पार्टनर आपसे सचमुच प्यार करता है या उसके मन में कोई खोट है. दुनिया भर में अलग-अलग रिसर्च चलती ही रहती है. इस फेहरिश्त में एक रिसर्च में ऐसे कैमरे की बात की गई है, जिसकी सहायता से आप पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे प्रेम करता है या नहीं. यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रांडा के रिसर्चर्स के अनुसार यह एक थर्मल इमेजिंग कैमरा है. इस रिसर्च में करीब 60 लोगों ने हिस्सा लिया जिनकी उम्र 24 से 47 साल के बीच थी और जो हाल ही में रिलेशनशिप में आये थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस रिसर्च में यह बात सामने आई कि इस कैमरे से थर्मल डाटा, इमोशन्स का पता लगाया जा सकता है. थर्मल कैमरे ने लोगों को स्कैन किया और कुछ इमेज कंप्यूटर में दिखाये. इन तस्वीरों को जब दूसरे पार्टनरों को दिखाया गया तो कुछ लोगों को अपने पार्टनर तो कुछ को दोस्तों और घरवालों की तस्वीर दिखाई दी. खास बात यह है कि जब लोगों ने अपने पार्टनर की तस्वीर देखी तो उनके शरीर का तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया. रिसर्च से यह बात निकलकर आई कि जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर की तस्वीर देखता है तो उसके शरीर का तापमान बढ़ जाता है. साथ ही, उनकी बॉडी भी अलग तरह से रिएक्ट करने लगती है. इस रिसर्च की बात आज हर तरफ हो रही है.











