कांड्रा : सरायकेला-खरसावां के कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर में बीती देर शाम शिवराम सरदार की पत्नी सुमित्रा सरदार 29 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगा ली. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कांड्रा थाना को दी. तत्काल मौके पर पहुंच कांड्रा थाना पुलिस शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में ले थाना ले आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा के बाद सभी खाना खाकर सो गए. दूसरे दिन पति अपने दोस्त की शादी के सिलसिले में लड़की देखने गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : बिष्टुपुर खरकाई नदी के पुल से कूदकर युवक ने दी जान, स्कूटी लगाकर नदी में कूद गया युवक
वही पत्नी झगड़े की शिकायत लेकर दिन में कांड्रा थाना पहुंची थी. वहीं शिकायत पर पुलिस सुमित्रा को लेकर उसके गांव रघुनाथपुर उसके घर गई. लेकिन पति घर पर नहीं मिला. पुलिस उसकी मां को समझाया और पति के आने पर थाना भेजने को कहा. इसी बीच देर शाम पत्नी अपने घर पर रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली. वहीं पुलिस अग्रिम करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्डम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया.











