रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके के पिस्का चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता चतुर साहू को घायल कर दिया. गोली भाजपा नेता के हाथ में लगी है और गोली हाथ में ही फंसी हुई है. उसको तत्काल इरबा स्थित ग्लोबल एसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसको तत्काल अस्पताल में उसकी गोली निकालने का प्रयास कयिा जा रहा है. फिलहाल, गोली को निकालने के लिए मेडिकल टीम लगातार काम कर रहा है. चतुर साहू भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष है.











