जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री को लेकर पुलिस ने छापामारी की है, जिसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कोवाली के तेली मोहल्ला गंगाडीह निवासी संजय कुंडू और कोवाली हल्दीपोखर ऊर्दू मिडिल स्कूल की राजू उर्फ एहसान अहमद शामिल है. उनके पास से पुलिस ने एक कीपैड मोबाइल, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, संजय के पान गुमटी से बरामद अवैध लॉटरी टिकट, बेचे गटे लॉटरी टिकट के पैसे 14 हजार रुपये जब्त किया है. बतयाा जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि अवैध तरीके से लॉटरी की बिक्री हो रही है. इसके आधार पर पुलिस टीम बनाकर छापामारी की गयी, जिसमें लॉटरी का खेल खेलाने का खुलासा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











