जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शामली बस्ती में मंगलवार को एक कुर्सी में बाइक से ठोकर लगने के बाद युवक रोहित को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. रोहित ने बताया कि वह बाइक से अपने घर शामली बस्ती जा रहा था. रास्ते में आदिवासी समाज का कार्यक्रम चल रहा था. वह वहां से गुजरा तो उसके पीछे वाली बाइक से कुर्सी में ठोकर लग गयी. लेकिन लोगों ने सोचा कि उसी की बाइक से कुर्सी में ठोकर लगी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद लोगों ने रोक लिया और उसे गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर उसके साथ लाठी, डंडे और रॉड से मारपीट भी की गई. रोहित के साथ अर्जुन गोप, सन्नी गोप, सूरज गोप, विजय गोप, अशोक गोप और संजय गोप ने मारपीट की है. घटना की शिकायत आदित्यपुर थाने में की गई. इसके बाद आदित्यपुर पुलिस घायल को एमजीएम अस्पताल ले गई. जहां उसका इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











