जमशेदपुर : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को किस प्रकार नशा और नशे से संबंधित अन्य वस्तुओं से दूर रहना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं मोबाइल फोन से दूर रहने की हिदायत भी दी. इस अवसर पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की डायरेक्टर सुब्रत रॉय, एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी, सेक्रेटरी शिप्रा पॉल के अलावा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे.











