जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क गेट नंबर 2 के सभीप 1 अगस्त 2015 की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रांसपोर्टर राम सकल प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने मंगलवार को मामले में सुनवाई करते हुए पांच अभियुक्त पंकज कुमार शर्मा, नीतेश कुमार तिवारी, अविनाश कुमार, मुन्ना सिंह एवं विक्की तापड़िया को दोषी करार दिया है. अदालत ने सजा के बिंदु पर 27 फरवरी को सुनवाई करेगी। अदालत ने अभियुक्त को भादवि की धारा 302, 201 एवं 120(बी) 34 के तहत दोषी करार दिया है. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में अदालत के समक्ष कुल 26 लोगों की गवाही हुई हैं। सजा सुनाए जाने के दौरान मृतक की पत्नी रंजू देवी व अन्य लोगों उपस्थित थे. घटना 1 अगस्त 2015 की सुबह करीब 5:00 बजे की है, हत्या का कारण व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के कारण कर दी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
मित्र के पति रंजू देवी ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन सुबह उनके पति 4:45 बजे अपने साथी चंद्रशेखर वर्मा के साथ कार संख्य ओडी-2एफ – 3914 से जुबली पार्क के लिए निकला था. 5:40 बजे चंद्रशेखर ने फोन कर सूचना दिया कि विक्की तपाड़िया संदीप तपाड़िया एवं अन्य ने मिलकर राम सकल को गोली मार दी है, जिसे टीएमएच ले जाया गया है. सूचना पर वह टीएमएच पहुंची. जहां उनकी पति को मृत पाया. उन्होंने बताया था कि घटना के कारण यह था कि राम सकल एवं अभियुक्त के बीच आर एस कंस्ट्रक्शन के नाम से संयुक्त रूप से बिष्टुपुर में फ्लैट निर्माण का काम चल रहा था. इस दौरान व्यवसाय को लेकर विवाद हो गया था। राम सकल ने अपने हिस्से का 2 करोड़ 25 लाख रुपया लौटने के लिए बोला था रुपया नहीं देने पर रामसकल द्वारा 4 फ्लैटों में ताला लगा दिया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद था और आरोपियों ने धमकी भी दिया था कि 5 – 10 लाख रुपया खर्चा करके उसे रास्ते से हटवा देगा.











