जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका मुसाबानी में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस के रहने वाला कैलाश कर्मकार द्वारा अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया था. इस मामले में जमशेदपुर की अदालत ने कैलाश कर्मकार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. अदालत ने उस पर 25 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं. जुर्मना नहीं देने पर अतिरिक्त दो साल का सजा अलग से भुगतने का आदेश दिया हैं, जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जायेगी।इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे-वन सह स्पेशल जज पोस्को संजय कुमार उपाध्याय की अदालत कर रही हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल 10 लोगों की गवाही हुई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घटना 10 अप्रैल 2020 को सुरदा मुसाबनी में नाबालिग के साथ घटी थी :
पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटी का बुखार थी और वह लंगड़ा-लंगडा कर चल रही थी. तब उसकी मां के द्वारा पूछताछ करने पर बताई कि कैलाश कर्मकार उसे दोपहर के 2 से 3 बजे के बीच अपने पूजा घर के अंदर उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. पूछताछ के दौरान उनके साला की बेटी 9 वर्ष ने बताई कि इससे पूर्व कैलाश ने उसके साथ भी गलत काम किया था. तब जाकर मामला मुसाबनी थाने तक पहुंची थी. अदालत ने आरोपी कैलाश कर्मकार को पोस्को की धारा 6 के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई हैं.












