जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की आरपीएफ की टीम गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल की चोरी कर भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया. यह युरक राउरकेला के सुंदरगढ़ का रहने वाला जावेद खान है. बताया जाता है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि एक्सप्रेस रुकने वाली थी. इसी बीच अचानक से एक युवक ट्रेन से चलते हुए उतर गया. आरपीएफ के अधिकारी को शक हुआ तो उसको रोका. उसकी तलाशी ली गयी तो एक मोबाइल बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह ट्रेन से मोबाइल की चोरी कर उतर रहा था कि आरपीएफ ने धर दबोचा. आरपीएफ ने उसको जेल भेज दिया है. उसके बाद से मोबाइल को जब्त किया गया है. बताया जाता है कि वह लगातार कई ट्रेनों में इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम देता था












