जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा की एक महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ मामले की अनुसंधानकर्ता एसआई परवेज आलम ने अदालत से मुखे के खिलाफ कुर्की – जब्ती का आदेश ले चुका है. इस आदेश के खिलाफ गुरमुख सिंह के भाई कृपाल सिंह ने जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में एक रिवीजन का मामला दाखिल कर कुर्की – जब्ती पर रोक लगाने का मांग की है. उक्त रिवीजन पर मंगलवार को सुनवाई पुरी हो गई। अदालत ने इस पर तीन मार्च को फैसला सुनाएगी. रिवीजन मामले में कृपाल सिंह का कहना था कि कदमा थाना के पुलिस फरार अभियुक्त मुखे के खिलाफ स्थानीय एसडीजीएम की अदालत से 31 जनवरी 2023 को कुर्की – जब्ती का आदेश लिया है. ऐसे मे पुलिस उनकी घर कभी भी कुर्क कर सकता हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने गुरमुख सिंह मुखे की संपति के बारे मे किसी प्रकार का विवरण नहीं दिया क्योकि मानगो कुवंर सिंह उलीडीह बस्ती स्थित मकान में परिवार के सभी लोग रहते हैं और वह मकान उनकी मां अमरजीत कौर के नाम से हैं. मुखे को परिवार एवं संपत्ति से 13 मार्च 2015 को ही निकाल दिया गया हैं. उस मकान से गुरमुख सिंह मुखे का कोई लेना देना नहीं हैं. उल्लेखनीय हैं कि गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ कदमा के रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए 5 नवंबर 2022 को कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं. इस मामले से आरोपी गुरमुख सिंह मुखे फरार चल रहा हैं. उसके फरारी को देखते हुए पुलिस ने कुर्की-जब्ती का वारंट कोर्ट से लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
उलीडीह : छिनतई के आरोपियों को मिली जमानत
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से महिला हुई छीनतई के एक मामले में आरोपी कार्तिक महतो, पवन गोराई, जैकी कुमार और दिनेश महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने मंजूरी दे दी. घटना वर्ष 2022 की अक्टूबर माह की हैं. पुलिस ने इस मामले इन चारों अभियुक्त को 20 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.पवन और कार्तिक महतो की ओर से अधिवक्ता आरसी कर ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा था.












