देवघर : देवघर जिले के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने मंगलवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा तैयारियों की जांच एवं समीक्षा की. इस दौरान उनके साथ डीएसपी सुमन आनन, आलोक रंजन, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं देवघर एयरपोर्ट के विभिन्न स्टेकहोल्डरों की उपस्थिति में बम थ्रेट मॉक ड्रील कर उनके टाइमिंग, रिस्पांस व डिफ्यूज करने का सफल परीक्षण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे के कर्मचारियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध एवं इस तरह के खतरों की जानकारी मिलने पर निगरानी रखने एवं उस पर तुरत कार्रवाई करने से संबंधित जानकारियां एवं विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने पर विचार-विमर्श भी किया गया.












