
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की जानकारी डॉक्टरों ने साकची थाना पुलिस को दी. इसके बाद साकची थाना प्रभारी और पीसीआर वैन एमजीएम अस्पताल पहुंची. पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. बर्मामाइंस के रहे कंचननगर के रहने वाले अजय कालिंदी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. अजय कालिंदी को सोमवार को एमजीएम अस्पताल में एडमिट किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
अजय कालिंदी 28 साल के थे. वह साकची में चप्पल दुकान में काम करते थे. वह शादीशुदा थे. उनका एक बेटा भी है. लोगों का कहना है कि एक अन्य मरीज गम्हरिया के सतीश कुमार दुबे की भी मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.












