रामगोपाल जेना/चाईबासा : टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती दुंडचू गांव में आवासीय सेतु पाठ्यक्रम केंद्र का विधायक दीपक बिरुआ ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर श्री बिरुआ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का यह अभियानव प्रयास सराहनीय है. इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने अभिभावकों व युवाओं से भी सहभागिता की अपील की. श्री बिरुआ ने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों और एस्पायर संस्था के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आहूत कर शिक्षित करने के इस अभियान में आ रही समस्याओं को दूर कराने का भर सक प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुआ को बताया कि दुंडचू गांव का स्कूल दो साल पहले बंद कर दिया गया, जिसे पुनः शुरू कराने की जरूरत है. वहीं ग्रामीणों ने बेगनाबासा में पुलिया की जरूरत से भी उन्हें अवगत कराया. इस पर विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि टोंटो प्रखंड में कुचिया चौक से दुंडचू होते हुए सुंडीसुरनिया तक सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा. उन्होंने बेगनाबासा पुलिया निर्माण के लिए विभागीय अभियंता को भी निर्देश दिये.(नीचे भी पढ़ें)
जिला परिषद सदस्य राज तुबिद ने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करते हुए शिक्षा से जोड़ने की यह कार्य योजना काफी सराहनीय है. इस मौके पर एस्पायर संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर जी नरेश, जोन कोऑर्डिनेटर आरबी रमन्ना, ब्लाक को ऑर्डिनेटर हरिकृष्ण पुर्ती, उप प्रमुख मुक्ता लागुरी, दुंडचू ग्रामीण मुंडा तुलसी सुंडी, सानकुचिया मुंडा सुना सुंडी, कोंदवा मुंडा शशिभूषण हेस्सा, सुखसिंह सुंडी आदि मौजूद थे.












