जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लॉन्ग टाउन बस्ती की रहने वाली युवती लापता हो गई है. युवती का नाम अंजली कुमारी है. उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. युवती के पिता अनिल कुमार ने बर्मामाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है. अंजली के पिता अनिल ने बताया कि उनकी बेटी शिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को घर से पूजा करने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : गालूडीह में युवती के घर में चल रही थी शादी की तैयारी, कॉलेज जाने के नाम पर घर से युवती फरार
आसपास रिश्तेदारी और सभी के यहां खोजबीन की गई. लेकिन उसका नहीं पता चला. इसके बाद बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.













