रांची : झारखंड में एक बार फिर से बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी है. बोकारों में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही है. अभी फिर से नये केस सामने आये है. अब राज्य सरकार चौकन्ना हो गयी है. यह संभव है कि राज्य में मुर्गियों की बिक्री या नान वेज खाने पर भी रोक लग सकती है. इसको लेकर राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बोकारो इलाके में तो लगातार इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है और मुर्गियों को मारा जा रहा है. पशुपालन विभाग लगातार सैंपल की टेस्टिंग कर रहा है. सारे मुर्गा-मुर्गी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पोल्ट्री फार्म संचालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है. सबको संक्रमण फैलने से रोकने को कहा गया है. पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के क्षेत्र को इंफेक्टेड एरिया घोषित किया जा रहा हैजबकि 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस के अधीन रखा गया है. लोगों को कहा गया है कि वे लोग बर्ड फ्लू को लेकर सावधान रहे. दूसरी ओर, केंद्रीय सर्विलांस की टीम भी पहुंच गयी है. यह टीम वहां लगातार जांच कर रही है. बोकारों में किस तरह मुर्गियों की मौत हुई है, इसके बारे में भी जानकारी इस टीम ने ली है.













