रामगोपाल जेना/ बंदगांव : बंदगांव के टेबो थाना की पुलिस ने क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित पराया गांव में छापामारी कर अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. टेबो थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में जावा महुआ भी बरामद किया जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
टेबो थाना पुलिस ने नक्सल प्रभावित पराया गांव स्थित अवैध महुआ शराब भट्ठी पर छापा मार कर उसे ध्वस्त कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने वहां से बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया, जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया. हालांकि पुलिस के आने की भनक मिल जाने के कारण भट्ठी संचालक जंगल का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
छापामार दल में शामिल थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा ने ग्रामीणों को महुआ शराब नहीं बनाने की हिदायत देते हुए ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज देने की चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा पुलिस की टीम बराबर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाती रहेगी. लोग महुआ शराब चुलाई छोड़कर अन्य धंधा करें अन्यथा पुलिस को उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी.











