रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया पंचायत के युवा जागृति मंच के भरनिया गांव में खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए. वही विशिष्ट अतिथि के रूप में भरनिया पंचायत की मुखिया सरिता गागराई, उप मुखिया विनीता बोदरा, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई भी शामिल हुए. इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य तिथि डॉक्टर विजय सिंह गागराई ने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को एक अवसर प्रदान होता है. आयोजन समिति धन्यवाद के पात्र हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. खेलकूद प्रतियोगिता में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. जिसमें बच्चों के दौड़ में प्रथम पुरस्कार इसपुर सरदार और द्वितीय पुरस्कार रोईदास सरदार को प्राप्त हुआ. लड़कियों का दौड़ में प्रथम पुरस्कार सीमा हेंब्रम और द्वितीय पुरस्कार सोनिया सिजुई को प्राप्त किया. जवानों का दौड़ में प्रथम स्थान पर सोहन बांकिरा और द्वितीय स्थान मांगीलाल गिलुवा रहे. लड़कियों का बैलून फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिया सिजुई और दूसरे स्थान पर रेणुका नायक रही. महिलाओं का साड़ी रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनीता गिलुवा और द्वितीय पुरस्कार डोली गागराई को प्राप्त हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
लड़कियों का म्यूजिकल बॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भारतीय नायक और द्वितीय स्थान पर सविता गोप रही. इसी प्रकार जवानों का रेलगाड़ी रेस में प्रथम पुरस्कार मनोज ग्रुप और द्वितीय पुरस्कार विकास ग्रुप को नकद राशि में 15 सौ रुपये और एक हजार मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई के हाथों दिया गया. इस कार्यक्रम में संरक्षक गंगाराम गागराई, अध्यक्ष गुरुचरण नायक, सचिव हेमंत गोप कोषाध्यक्ष सोनाराम गोप, रामराई सामड, मारकुश गागराई, विरसिंह हांसदा, संतोष सिंहदेव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.











