जमशेदपुर : साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, राणीसती दादी एवं अंजनी माता मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन, बुधवार को मां महालक्ष्मी का पूजन हुआ, जिसमें मां लक्ष्मी की ग्यारह हजार फूलों से अर्चना की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि साकची सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट की ओर से महालक्ष्मी, राणी सती दादी व अंजनी माता मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आज प्रातः 9 बजे से मां महालक्ष्मी की पूजा शुरू की गयी, जिसमें उनकी 11 हजार फूलों से अर्चना की गयी. इस दौरान पूरे मंदिर का माहौल भक्तिमय रहा. इस आयोजन के निमित्त तीनों देवियों की विशेष पूजा एवं आलौकिक शृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं महा मंगल पाठ का विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.(नीचे भी पढ़ें)

वार्षिकोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट से जुड़े परिवारों की महिलाओं ने राणीसती दादी के हाथ और पांव में मेंहदी लगायी. मौके पर स्थानीय भजन गायक सोनू शर्मा ने ‘मेहंदी मंडवा ले म्हारी दादी थारा टाबर लाया रे…., दादी के हाथा में रचावा मेहंदी राचीनी…, धोए-धोए आंगणा में आवो म्हारी दादीजी…, म्हारी दादी के दरबार मची रे होली….,’ जैसे भजनों का महिलाओं ने खूब आनंद उठाया. शकुन-सुमन अग्र्रवाल, खूशबू-अंकित अग्रवाल, ललिता-उमेश चौधरी, सुमन-मनोज अग्रवाल, रुचि-रोहित जैन ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)

गुरुवार को होगा महामंगल पाठ का आयोजन
समारोह के अंतिम दिन, गुरुवार को झुंझुनू वाली रानी सती दादी का प्रातः 10 बजे से पूजन होगा. दोपहर 12:30 बजे से ज्योति दर्शन, दोपहर 02:30 बजे से महामंगल पाठ होगा. मंगलपाठ के लिए कोलकाता से सौरव मधुकर एंड टीम को शहर वासियों के विशेष आग्रह पर आमंत्रित किया गया है.(नीचे भी पढ़ें)
आज मुख्य रूप से कमल अग्रवाल, प्रमोद भालोटिया, राजकुमार चंदुका, आर के चौधरी, सुरेश कांवटिया, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सुमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेश खेमका, नरेश संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद जालुका, मनोज अग्रवाल, सतीश शर्मा, विष्णु धानुका, ओमप्रकाश रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे.











