बोकारो : झारखंड के बोकारों में चंदन कियारी पुरूलिया मुख्य पथ अलशिफा अस्पताल के समीप ऑटो पलटने सें 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप सें घायल हो गए हैं. जिसमें 3 बच्चे, ऑटो चालक और एक घर का बुजुर्ग शामिल है. सभी एक ही घर के सदस्य बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सभी लोग ऑटो में सवार होकर अपने गांव योगिडीह से बंगाल चैनपुर जनेऊ समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को चंदनकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक बच्ची और एक बुजुर्ग को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस हादसे में 12 वर्षीय रामानुज मुखर्जी की मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीयों मुखर्जी, 16 वर्षीय प्रिया मुखर्जी, 15 वर्षीय सुटकी, मुखर्जी 55 वर्षीय हीरा मुखर्जी और चालक गोपीनाथ दास घायल हो गए. इस हादसे में हीरा मुखर्जी और प्रिया मुखर्जी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक ही परिवार के सभी सदस्यों रहने के कारण पूरा माहौल गमगीन हो गया है.











