चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखण्ड अन्तर्गत दलमा जंगल की तराई में 6 करोड़ों रुपया लागत से बने झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र लुपुंगडीह में विधिवत रांची के सांसद संजय सेठ, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सहायक अभियंता अजय कुमार ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया. कनीय अभियंता द्वारा सभी मुख्य अतिथि को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया गया.सांसद संजय सेठ ने कहा 6 करोड़ों रुपया लागत बने उपकेंद्र बिद्युत आज से संचालित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

आने वाले समय ग्रामीणों को बिजली की कटौती देखने को नहीं मिलेगा. और बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाकर उपभोगता से बिजली बिल ले जिसे लोगो को भुगतान करने में आसानी ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने ग्रामीणों क्षेत्र में शाम होते ही बिजली काट दिए जाते उसे पूरे करे और 24 घंटों बिजली आपूर्ति करे. कनीय अभियंता ने कहा लुपंगडीह में उपकेंद्र विद्युत चालू होने से लुपुंगडीह पंचायत के साथ लोडसेटेनिग होने पर चांडिल क्षेत्र में बिजली मुहैया कराया जायेगा. इस अवसर मुखिया लुपुंगडीह ,चलियामा पंचायत मुखिया, नीमडीह जिला परिषद के प्रतिनिधि सुनील महतो, पूर्व विधायक स्व. साधु चरण महतो के पत्नी ,महिला नेत्री अनीता पारित व सैकडों ग्रामीण उपस्थित थे.











