जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाने के लॉकअप में बंद रंगदारी मानगो के आरोपी मानगो के रोड नंबर 6 निवासी अफसर हुसैन ने लॉकअप में आत्महत्या करने की कोशिश की है. गुरुवार को अफसर ने लॉकअप में अपने हाथ की नस काट ली. गर्दन पर भी ब्लेड चला दी है. खून से लथपथ हालत में उसे देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. फौरन थाना प्रभारी को सूचना दी गई. थाना प्रभारी के निर्देश पर अफसर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां पुलिस कस्टडी में उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है. घायल युवक का कहना है कि वह इस मामले में बेकसूर है. पुलिस उसे जबरन जेल भेज रही है. इसी वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मारपीट करने और रंगदारी मांगने के आरोप में उसे पूछताछ के लिए लाया गया था. इसी बीच उसने आत्महत्या की कोशिश की.











