• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela Tejaswini pariyojana sammelan-तेजस्विनी परियोजना सम्मेलन का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन, डायन कुप्रथा को जड़ से मिटाने का दिलाया संकल्प, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य, आर्थिक सहयोग व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, जागरुकता रथ को किया रवाना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला: झारखंड सरकार के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में तेजस्विनी मेगा इवेंट का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विभागीय मंत्री जोबा मांझी ने शिरकत की. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जमशेदपुर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सरायकेला जिप उपाध्यक्ष अमोदिनी महतो, विभागीय सचिव कृपा नंद झा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर छवि रंजन, संयुक्त सचिव अर्चना मेहता, जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव मौजूद रहीं.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. अतिथियों के स्वागत में भारत नाट्यम की प्रस्तुति दी गई. स्वागत भाषण उपायुक्त अरवा राजकमल ने देते हुए जिले के चल रहे परियोजना की विस्तृत जानकारी दी. वहीं जानकारी देते हुए विभागीय सचिव कृपानंद झा ने बताया कि राज्य में अबतक तेजस्विनी क्लब से 13 लाख किशोरियों एवं युवतियों को जोड़ा जा चुका है. उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की यह बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है. 14 से 24 वर्ष की किशोरियों एवं युवतियों के लिए इस परियोजना के तहत कई रोजगारोन्मुखी एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किशोरियों एवं युवतियों को बाल विकास एवं डायन कुप्रथा को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया और अधिक से अधिक किशोरियों एवं युवतियों को इस क्लब से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि सरायकेला जिले से इस मेगा इवेंट की शुरुआत की जा रही है, जो राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी. इससे इस परियोजना के जमीनी हकीकत को जानने में सहूलियत मिलेगी. उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की. मेगा इवेंट में मानभूम शैली में छऊ की प्रस्तुति दी गई. इस दौरान अतिथियों द्वारा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

अपने संबोधन में मंत्री जोबा मांझी ने कार्यक्रम में मौजूद तेजस्वी क्लब के सदस्यों से इस परियोजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा राज्य सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री राज्य की किशोरियों, युवतियों एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है. उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग को भी इस परियोजना से जोड़ा गया है. ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हों और उनका पलायन रुके. उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किशोरियों, युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. विश्व बैंक के सहयोग से राज्य के 17 जिलों में इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है. राज्य सरकार ने इसे सभी 24 जिलों में संचालित करने की तैयारी की है. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल जमशेदपुर एवं सरायकेला तेजस्विनी क्लब की सदस्यों का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक इस परियोजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की. बता दें कि फिलवक्त सरायकेला जिले में 688 तेजस्वी क्लब संचालित हो रहे हैं, जबकि जमशेदपुर में कुल क्लब संचालित हो रहे हैं. उन्होंने दोनों जिलों के उपायुक्त से क्लब की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)

इससे पूर्व मंत्री ने विभाग द्वारा लगाए एक- एक स्टॉल का निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की. वहीं दोनों जिलों के क्लब से जुड़ी लाभार्थी किशोरियों एवं युवतियों को आर्थिक सहयोग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में तेजस्विनी क्लब से जुड़ी लाभार्थियों ने अपने- अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में एसपी आनंद प्रकाश सहित जिले के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे. मंत्री द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur birth death certificate work : एसआइआर ड्यूटी के कारण जेएनएसी-मानगो में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काम ठप, 1500 से अधिक आवेदन लंबित
खबर

Jamshedpur birth death certificate work : एसआइआर ड्यूटी के कारण जेएनएसी-मानगो में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काम ठप, 1500 से अधिक आवेदन लंबित

August 29, 2026
Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच लाया गया
खबर

Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच लाया गया

August 29, 2026
tata workers union committee meeting called : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 31 अगस्त को बुलायी गयी, एनी अदर मैटर एजेंडा में नहीं, विपक्ष बोला – मजदूरो की आवाज दबाने की कोशिश
खबर

tata workers union committee meeting called : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 31 अगस्त को बुलायी गयी, एनी अदर मैटर एजेंडा में नहीं, विपक्ष बोला – मजदूरो की आवाज दबाने की कोशिश

August 29, 2026
Next Post

west singhbhum Karaikela - कराईकेला में मागे पर्व पर मानकी ,मुंडा व दिउरी को किया गया सम्मानित ,ग्रामीणों के बीच मांदर व वस्त्र का किया वितरण

Jamshedpur sbi pensioners association - जमशेदपुर एसबीआई बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठ सदस्यों को किया सम्मानित

Jharkhand ED Raid - झारखंड के करोड़पति इंजीनियर बीरेंद्र राम इडी के सामने टूटा, रो-रोकर बताया सच, कहा-100 करोड़ हर माह वसूलता था, कुछ उसके पास रहता था, बाकि पैसे अफसर और नेता तक पहुंचाता था, इडी की छापामारी में नया खुलासा, 250 रुपये लीटर का फ्रांस का पानी पीता था बीरेंद्र राम और उनकी पत्नी, इडी अफसर को जब पत्नी ने लगायी फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News