रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. उनको गिरफ्तार कर झारखंड के स्पेशल इडी कोर्ट में पेश किया गया है. बीरेंद्र राम को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया, जहां उनको पेश किया गया. बताया जाता है कि इडी ने उनको रिमांड पर लेने की अर्जी लगायी. इडी ने कोर्ट को बताया है कि करीब 200 करोड़ से ज्यादा के कालाधन का पता चला है. पूछताछ में चूंकि बीरेंद्र राम ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे है, इस कारण उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाना जरूरी है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, बीरेंद्र राम के वकील ने इसका विरोध किया और स्वास्थ्य कारणों का हलावा दिया. लेकिन इडी ने कहा कि स्वास्थ्य बेहतर है. उनका हेल्थ चेक अप कराया गया है, जिसमें यह पाया गया है कि उनका राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा है. राजनेताओं और अफसरों के गठजोड़ की कहानी इसकी जांच में सामने आयेगी, जिस कारण बीरेंद्र राम को रिमांड पर लिया जाना जरूरी है. इसके बाद कोर्ट ने बीरेंद्र राम को इडी को 5 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
जब रोने लगा बीरेंद्र राम
करोड़पति इंजीनियर बीरेंद्र राम की गाड़ी को जब्त किया गया है. फारचुनर गाड़ी जिसको जब्त किया गया है, वह गाड़ी राजेश कुमार का नाम का है, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है. इस गाड़ी पर झारखंड सरकार के चीफ इंजीनियर का बोर्ड लगाया गया है. बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान बीरेंद्र राम फूटफूटकर रोने लगा. उसने इडी को कई बड़े नाम भी बता दिये है, जिसके पास उसने पैसे पहुंचाये है. उन्होंने बताया कि हर माह वह 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करता था, लेकिन उसका कुछ हिस्सा ही उसके पास रहता था बाद बाकि अन्य बड़े अफसरों और राजनेताओं और मंत्रियों तक पहुंचाता था. इडी को एक डायरी और पेन ड्राइव भी हाथ लगा है. (नीचे भी पढ़ें)
फ्रांस का पानी घर में पीता था बीरेंद्र राम, पत्नी ने इडी अधिकारियों को खाने से रोका
जब छापामारी चल रही थी तो जमशेदपुर स्थित बीरेंद्र राम के घर पर उनकी पत्नी राजकुमारी थी. बताया जाता है कि इडी के अधिकारी उनके घर पर ही खाना मंगा लिये थे ताकि जांच प्रभावित नहीं हो. जब अधिकारी बीरेंद्र राम के डाइनिंग टेबुल पर बैठने लगे तो उनकी पत्नी ने इडी के अधिकारियों को फटकार लगायी और कहा कि डाइनिंग टेबुल गंदे हो जायेंगे. इसके बाद अफसर भी ठिठक गये. अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि बीरेंद्र राम और उनका परिवार अपने घर में 250 रुपये लीटर वाला पानी पीता था, जो फ्रांस से आता था. फ्रांस का पानी वह पीता था. इडी सारे मसले की जांच कर रही है.




