जमशेदपुर : जमशेदपुर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने जमशेदपुर शाखा परिसर में एक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में वर्तमान में 75 वर्ष के आठ बुजुर्ग स्टेट बैंक पेंशनधारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान जे.एम.पाल, हरि पदो महतो, अजय सरकार, मोहन दास, तरित कांति घोष, साधन कुमार रॉय, आशीष मजूमदार, तापस रंजन दासगुप्ता को सम्मानित किया गया. समारोह में 52 सदस्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में चमक सेनगुप्ता, सचिव समरेंद्र सरकार, कोषाध्यक्ष सुभ्रल रॉय, महेंद्र महतो, प्रबीर दत्ता, नवीन चंद्र मटालिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




