रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: मागे पर्व के शुभ अवसर पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कराईकेला पंचायत के डूबसूरी गांव में मानकी ,मुंडा एवं दिउरी का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया. इसके साथ ही एक एक जोड़ी मांदर और एक नगाड़ा प्रदान किया. मौके पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि मागे पर्व हो समाज का सबसे बड़ा पर्व है. जो प्रकृति की पूजा के साथ-साथ सृजन की आस्था के साथ जुड़ा हुआ महापर्व है. फसल कटाई का कार्य समाप्त होने के बाद हो समाज के लोग इस पर्व को माघ पूर्णिमा के साथ ही पूरा माह हर्ष-उल्लास के साथ मानते हैं. हो समाज के द्वारा प्रत्येक गांव मे यह पर्व पारंपरिक रीति के अनुसार सात दिनों तक विधि-विधान से मनाया जाता है.
हो समाज की संस्कृति, परंपरा और धरोहर को बचाने और संरक्षित करने के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम प्राचीन परंपरा को जीवित रखेंगे.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा आज युवा वर्ग आधुनिकता के चकाचौंध में डीजे बाजा पर नाच गान करने पर ही लिप्त न रहें, वरना हो समाज की परम्परा अनुसार मांदर और नगाड़ा बजा कर सुसुन अखड़ा में नृत्य करें. डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को मागे पर्व की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए हर्षोउल्लास के साथ मनाने की की अपील की. उन्होंने कहा मागे पर्व पर ग्रामीणों को वस्त्र का भी वितरण एवं मानकी मुंडा तथा देवरी का सम्मानित किया. इस मौके पर ग्राम मुंडा श्यामलाल गागराई ,दिउरी मनमोहन बोदरा, मांगीलाल मेलगांडी, गोपाल होनहागा,संजय बोदरा, नंदलाल पूर्ति, अजय मेलगांडी, गोबिंद बोदरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



