बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी निवासी बैसागी मुंडा ( 55) की पुत्र(17) ने हत्या कर दी है. घटना गुरुवार देर रात की है. सुचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पुत्र ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में विवाद हुआ था. बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस संबंध में थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह नाबालिग है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




