बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के जारीडीह थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल से सटे बलरामपुर गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बंकर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उत्पाद निरीक्षक संजीव देव ने बताया कि शराब की कीमत लगभग एक करोड़ है. जिसे होली में खपाने की योजना थी. यहां बनने वाला नकली विदेशी शराब बिहार और राज्य के अन्य जिलों में सप्लाई किया जाता था. मौके से तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. साथ में शराब लदे एक बोलेरो को भी जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
उत्पाद अधीक्षक संजीव देवी ने बताया कि मौके से 3 सौ पेटी विभिन्न ब्रांड के नकली विदेशी शराब और 2 हजार लीटर स्प्रिट, रेपर ढक्कन सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया है. विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिला था कि बंगाल बॉर्डर से सटे बलरामपुर गांव में शराब का अवैध फैक्ट्री चलाया जा रहा है. सत्यापन के बाद देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने मौके में छापेमारी की तीन लोगों को हिरासत में लिया और करोड़ों का शराब जब्त किया है. संजीत कुमार देव ने बताया कि होली को लेकर इस शराब की पैकिंग की गई थी. जिसे बोकारो जिले गांवों, दूसरे जिले और बिहार तक सप्लाई किया जाना था. इस शराब का मुख्य कारोबारी टुपकाडीह का रहने वाला है.




