
जमशेदपुर : रक्तदान शिविर मानवता की सेवा का एक सशक्त माध्यम है और निस्वार्थ सेवा का यह सबसे अच्छा उदाहरण है, उक्त बाते गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के रेड क्रॉस सोसाइटी में आयोजित मासिक रक्तदान शिविर की कड़ी में साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य के साथ रक्तदान शिविर का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया. वहीं छगनलाल दयालजी सन्स के कौशल आडेसरा ने अपने दादाजी स्वर्गीय रसिकलाल छगनलाल आडेसरा के स्मृति में छगनलाल दयालजी सन्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत इस रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदाताओं के प्रोत्साहित किया. वहीं उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त प्राप्त हो सके, इस उद्देश्य से रेड क्रॉस को सहयोग प्रदान किया गया. श्री आडेसरा ने कहा कि जमशेदपुर में यह उनकी चौथी पीढ़ी है, उन्होने देखा है कि शहर में किस तरह लोग एक दूसरे की जरूरत पर मदद करते हैं, उन्होने कहा कि हमारे शहर का सामाजिक स्वभाव अन्य शहरों से अलग है हम यहां साथ मिलकर एक दुसरे से जुड़कर सहयोग कर रहना चाहते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोग कितने सचेत हैं कि लगातार दो दिनों तक बड़े पर्व त्योहार के बाद भी उन्होने रक्तदान के प्रति अपना उत्साह दिखाया. गुरुवार को रक्तदान शिविर में 62 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन दीपक मित्रा, डीके घोष, गीता सिंह, अतुल प्रियदर्शी, समीर सरकार, अरविन्द कुमार पटेल, शान्ता अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. जमशेदपुर ब्लड सेन्टर से डॉ. निर्जला झा एवं तकनिशियनों की टीम ने रक्तदान संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया. इस रक्तदान शिविर के साथ ही रेड क्रॉस सोसाईटी ने हर रक्तदाता से स्वस्थ रहने व गर्मी के दिनों में मार्च से जुलाई के बीच नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया है ताकि हर जरूरतमंद को समय पर बिना रिप्लेसमेंट के रक्त प्राप्त हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाइटी का नेत्र शिविर 11 मार्च से
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम का 675वां नेत्र शिविर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसियेशन, जमशेदपुर यूनिट के संयोजन में 11 से 13 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. शनिवार 11 मार्च को नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन प्रातः 11 बजे से बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में किया जायेगा, जहां दोपहर 1.30 बजे जाने नेत्र चिकित्सक एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा. नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी, सोमवार को सभी ऑपरेशन कराये मरीजों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक चश्मा के साथ डेढ़ महीने की दवा एवं आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा.












