जादूगोड़ा : अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव समिति की ओर से चैतन्य महाप्रभु की 537वां जयंती जादूगोड़ा के डोरकासाई में मनाई गई. इधर इस मौके पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दोरकासाई काली मंदिर से आसनवनी राधा रानी मंदिर तक नगर कीर्तन निकली गई. इस नगर कीर्तन में मुख्य अतिथि बाबा विनय दास की अगुवाई में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चितरंजन सिंह, केंद्रीय महासचिव अंजलि सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद हिरनमय दास, फकीर दास, हलधर दास, प्रेस प्रवक्ता राम रतन दास समेत जनप्रतिनिधियों की ओर से सांसद विद्युत महतो, विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विमल बैठा व ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया.




