जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के जानमडीह पंचायत के मजगांव में चार दिवसीय (6-9 मार्च) आयोजित हरिनाम संकीर्तन का गुरुवार को समापन हुआ. इधर श्रीश्री बिहारी हरिनाम संकीर्तन मजगांव की ओर से गांव में सुख – शांति व समग्र विकास की कामना के साथ आयोजित इस हरिनाम संकीर्तन में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार भी पहुंची व भक्ति रस का आनंद उठाया. इस मौके पर आधा दर्जन कीर्तन मंडली मसलन निताई गौर महिला सम्मप्रदाय ( प.मेदनीपुर), पुरुलिया से सौरभ दास गोस्वामी, बाकुड़ा से महिला सम्प्रदाय की मौसमी गोस्वामी, पश्चिम सिंहभूम से कीर्तन सम्प्रदाय चालियामा, शिव शंकर कीर्तन सम्प्रदाय, छोटा आमदा कीर्तन सम्प्रदाय, राजकिशोर कीर्तन सम्प्रदाय ने हरिनाम संकीर्तन में अपनी भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में शामिल लोग इस हरिनाम संकीर्तन में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉक्टर अनूप मंडल, जिला परिषद सविता सरदार, समाज सेवी सुनील दे, सावित्री सरदार राजकुमार साव, ग्रामीण समेत काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की.



