जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से बनाए गए मानगो नगर निगम समिति की ओर से शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय फागिंग सहित अन्य से संबंधित जन समस्याओं के यथा शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मानगो नगर निगम समिति पिछले कई माह से लगातार मानगो-उलीडीह क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चला रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर में गर्मी शुरू होती ही पेयजल संकट गहराया, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय पहुंची नगर निगम वार्ड 16 की महिलाएं
इस अभियान में आम लोगों से मिलकर उनके क्षेत्र की समस्याओं को जानने का कार्य किया जा रहा है. भ्रमण के क्रम में पाया कि निगम क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार है. सड़क, नाली, साफ- सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, फॉर्मिंग मशीन सहित अन्य की स्थिति अत्यंत दयनीय है. नगर निगम की ओर से इन समस्याओं को दूर करने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह पन्नू ने बताया कि समस्याओं से संबंधित सूची कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : उलीडीह में चोरी, चोरों ने किया मकान के सारे सामानों की चोरी
15 दिनों के भीतर अगर नगर निगम की कार्यशैली में व्यापक सुधार नहीं हुई तो भारतीय जनतंत्र मोर्चा मानगो नगर निगम समिति वृहद जन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी. ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से भाजमो नगर निगम समिती के धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवीण सिंह, आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, गणेश शर्मा, रविंद्र सिंह, अभिजीत सेनापति, निरज साहु, अशोक सिंह, राहुल कुमार, महेंद्र सिंह, संजीव सिंह, सुखविंदर सिंह राजु, त्रिलोचन सिंह, प्रदीप महापात्रा सहित अन्य उपस्थित थे.




