चाकुलिया : चाकुलिया के बीआरसी भवन परिसर में शुक्रवार को समावेशी शिक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नयी दिल्ली द्वारा प्रशस्त ऐप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर के उसके चिकित्सीय एवं शैक्षणिक सहयोग की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय के 49 स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया. प्रशिक्षक के रूप में मनसाराम माहली, शशि शर्मा और पोल अब्राहम आरटी शिक्षक ने प्रशिक्षण दिया.



