जमशेदपुर : झारखंड एकेडिमक कांउसिल के द्वारा आयोजित होनी वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर एसडीओ पीयूष सिन्हा ने कुछ निर्देश जारी किए हैं. बताते चले कि जैक के द्वारा 14 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू की जा रही है. इसको लेकर जिले में कुल 72 मैट्रिक और 29 इंटर की परीक्षा के लिए केन्द्र बनाए गए है. जिनमें शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम से 50939 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं. इग्जाम सेंटर में विद्यार्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिनके निर्दश एसडीओ के द्वारा जारी किए गए हैं. इस बीच सारे परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. बाहरी लोगों की इंट्री पर पाबंदी लगा दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
- इग्जाम सेंटर में मोबाइल फोन और किसी तरह के इलेक्ट्रानिक गेजैट ले जाने की मनाही होगी.
- किसी तरह की बुक, नोट्स, चीट विद्यार्थी सेंटर में नहीं ले जा सकते.
- पांच लोग का एक साथ खड़ा होना और नारेबाजी और भाषण देनी की मनाही होगी.
- धारदार हथियार जैसे चाकू, लाठी, अग्निशस्त्र आदि ले जाना पर रोक होगी.
- लाउड स्पीकर का इस्तेमाल से चीटिंग में सहायता पूर्णत: वर्जित है.
- तेज आवाज करने वाले पटाखे जलाना वर्जित होगा.




