रांची : खेलो इंडिया 10 का दम का आयोजन रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 19 मार्च की सुबह 7:30 बजे किया जाएगा. खेलो इंडिया 10 का दम में क्रॉस कंट्री रेस की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर एवं 18 वर्ष से ऊपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट और साथ ही सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा. क्रॉस कंट्री रेस में भाग लेने के लिए प्रतिभागी सुबह 7 बजे होटवार में रिपोर्ट कर सकती है. इस रेस में रांची की कोई भी महिला हिस्सा ले सकती है. विदित हो कि इस क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ ने संयुक्त रुप से किया है. खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा हैं.




