जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में महिला दिवस महिला कर्मचारियों के साथ सीआरएम जेडीसी के सचिव एवं विभागीय पर्सनल ऑफिसर प्रशस्ति श्रेया के नेतृत्व में मनाया गया. साथ में महिला दिवस के अवसर पर केक कटिंग के साथ महिला कर्मचारियों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. विजेता को गिफ्ट के साथ सभी महिला कर्मचारियों को चॉकलेट भी प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
महिला दिवस कार्यक्रम की शुरुआत में विभागीय चीफ अजय झा एवं हेड केसी झा ने पूरे कंपनी के अंदर महिलाओं का सभी कार्य में भागीदारी बराबर होने का एवं महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यक्षेत्र बनाने का व्यवस्था कंपनी कर रही है, उसका जानकारी साझा किए. इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन सह सचिव नितेश राज ने महिला कर्मचारियों को महिला दिवस के लिए बधाई देने के साथ उन्होंने बताया कैसे एक परिवार और समाज को संस्कार देने का शुरुआत महिलाओं से होता है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अंतिम में जेडीसी चेयरमैन अश्वनी माथन ने सभी उपस्थित महिलाओं को आभार व्यक्त किए. उन्होंने अपना वक्तव्य जानकारी दिए, कंपनी द्वारा महिलाओं के लिए बेहतर एमेनिटीज जैसे महिला रेस्ट रूम, सैनिटरी वेंडिंग मशीन, महिला वास रूम, महिला क्लॉथ चेंजिंग रूम सुविधा प्रदान किया गया है. इस कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधि गुलाब यादव, दिनेश्वर कुमार, कर्मचारियों में बंथु, अफजल, रिजवान,संचिता,माली, सभी ने सहयोग किया.











