
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज गति से आ रही धान लदा पिकअप वैन ने एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार महिला उछलकर फुटपाथ की तरफ जा गिरी. जानकारी के अनुसार एएनएम रेणु कुमारी आमचुड़िया गांव में वैक्सीन देकर स्कूटी से घाटशिला की ओर जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप के पास महिला को पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर से खून निकल रहा था. इसके बाद पिकअप वैन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गालूडीह पुलिस को सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस 108 एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल हालत में महिला को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.











