चांडिल : चांडिल पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध शराब के खिलाफ होटल व ढाबों में चलाए जा रहे अभियान के बाद भी सरकारी शराब दुकान, होटल और ढाबे वालों की लूट जारी है. बता दें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के अमूमन सभी होटल व ढाबों में शराबियों का अड्डा शाम होते ही शुरू हो जाता है. चाहे वह हाईवे स्थित होटल व ढाबे हो या फिर दोमुहानी से कांदरबेड़ा के बीच पड़ने वाले होटल व ढाबा. (नीचे भी पढ़ें)
होटल मालिकों ने अपने होटल के पीछे विशेषकर शराबियों के लिए स्पेशल कोटेज बनाया है. ताकि शराबी पहुंचे और अपनी महफ़िल जमा सकें. यहां तक कि सरकारी शराब दुकान भी अवैध कमाई में जुटी है. चांडिल थाना क्षेत्र के कामारगोड़ा के दोनों सरकारी शराब दुकान के दुकानदार सरायकेला जिला का हवाला देते हुए एक क्वार्टर की बोतल में 10 रुपया अधिक लेते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वही कुछ होटल वाले बैठने के लिए अलग से चार्ज लेते हैं. इतना ही नहीं अगर होटल मालिक से शराब खरीदा जाए तो अमूमन डेढ़ सौ से 200 रुपया अधिक वसूला जाता है. सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी कभी सरायकेला जिला का बहाना बनाते हैं तो कभी हाल ही में रेट बढ़ने का हवाला देकर अवैध रूप से पैसा वसूल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इन सरकारी शराब दुकानों में की जाती है अवैध वसूली- दोमुहानी में 10 रुपया अधिक, कामारगोड़ा में 10 रुपया ज्यादा, चिलगु में 10 रुपया ज्यादा, चांडिल के दोनों दुकान में 10 रुपया ज्यादा, चौका के खूंटी में 10 रुपया ज्यादा, रघुनाथपुर में 10 रुपया ज्यादा, मिलनचौक में 10 रुपया ज्यादा, कुकड़ू में 10 रुपया ज्यादा, गौरांगकोचा में 10 रुपया ज्यादा लिया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इन होटलों में होती है अवैध रकम या फिर बैठने के लिए फीस- कामारगोड़ा स्थित डोबो डिलाइट में 50 रुपया प्रति टेबल, हाईवे स्थित दाहॉट में 1050 कई शराब 1300 में, चौका के खूंटी स्थित गोराई होटल में प्रति व्यक्ति 10 रुपया, सिंह होटल, झाबरी में 50 से 100 रुपया, जलधर होटल खूंटी में 50 रुपया टेबल, हुडिंग होटल खूंटी में महुआ शराब की बिक्री होती है. इसके अलावा कई होटल व ढाबों में शराब का अवैध अड्डा रहता है.














