अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास में 26 मार्च से 30 मार्च तक मारवाड़ी पंचायत भवन में दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप में आने वाले दिव्यांगों को पंचायत भवन में सभी का मेजरमेंट कराकर दो दिन बाद उन्हें कृत्रिम अंग देने का काम किया जाएगा. इसकी जानकारी भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के अध्यक्ष ललित केडिया ने शनिवार को मारवाड़ी पंचायत में बैठक के बाद दी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि इस शिविर में आने वाले सभी दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग देने का काम किया जाएगा. इस दिव्यांग सहायता शिविर में कटे हुए पैर हाथ का प्रत्यारोपण के साथ बैशाखी, कैलीपर, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी और श्रवन यंत्रों का मुफ्त वितरण किया जाएगा.




