चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों और विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से संचालित विकास योजनाओं की जन प्रतिनिधियों ने जानकारी ली. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और ग्रामीणों से मिली शिकायत पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी त्वरित संज्ञान में लेकर निष्पादन करें. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में वन विभाग प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित गार्ड की प्रमुख करूणामय ने कहा कि आपके वन क्षेत्र में कितने लाइसेंसी डीपो है और कितने गैर लाइसेंसी डीपो है इसकी सूची अगली बैठक में दे और वन विभाग के योजनाओं में स्थानीय मजदूरों को मजदूरी के लिए शामिल किया जाए. वन कर्मी ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल विभाग द्वारा एक पार्क का निर्माण किया जा रहा है और जामिरा और जूनबनी में पौधा रोपण करने का प्रस्ताव है. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में अनुपस्थित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी को बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में उप प्रमुख कविता साव, पंसस राजेश्वर सरदार, जासमी मांडी, बादली टुडू, सावना मांडी, रूपाली गिरी, सुंदरी मांडी, यशोदा गोप, मनोरंजन महतो, निलीमा पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.



