जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित पलाशबानी के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मालियांता गांव के रहने वाले षष्टी महतो (20) की मृत्यु हो गई है. उसका साथी अनिल सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर है और उसका टाटा मेन हास्पिटल में इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. पुलिस ने घायलों को एमजीएम पहुंचाया. जहां षष्टी महतो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी अनिल को टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर मृतक और घायल के परिजनों को दी गयी. जिसके बाद वे एमजीएम पहुंचे. बाइक सवार दोनों युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के मालियंता गांव के रहने वाले थे. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों बाइक से जमशेदपुर मजदूरी करने आ रहे थे. तभी, पलाशबनी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई. मृतक षष्टी महतो दो भाइयों में बड़ा था. पिता कार्तिक महतो भी शहर में मजदूरी करता है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बार अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर पुलिस थाना ले आई है.












